फैजाबाद जिले के मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का भाजपा में बढ़ा कद,अवध क्षेत्र के भाजपा बुद्धि प्रकोष्ठ से बनाये गए सहसंयोजक

संगठन व पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने दी इन्हें नई जिम्मेदारी।
फैजाबाद ! जिले के मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी का भाजपा में कद बढ़ गया है।इन्हें पार्टी ने अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश में बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया है।बता दे गायत्रीनगर पटरंगा मंडी निवासी राजीव कुमार तिवारी बहुत कम उम्र में कठिन संघर्षो का सामना करते हुए शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई।सर्वप्रथम बीएससी व एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन्होंने 23 वर्ष की अवस्था मे एक किराए की जमीन में जूनियर स्कूल की स्थापना की।इसके बाद मिलेट्री से रिटायर लाला राम कुमार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रहे पिता राम नरेश तिवारी से प्रेरणा लेते हुए इन्होंने मवई ब्लॉक के पूरे मुरली गांव समीप एक इंटर कालेज की स्थापना कर उसकी बागडोर संभाली।तत्पश्चात डिग्री कालेज व पीजी कालेज की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के साथ साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे।वर्ष 2016 में भाजपा पार्टी से मवई ब्लॉक में प्रमुख पद पर चुनाव लड़े।और जिले में सबसे भारी मतों से चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बने।ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद राजीव तिवारी एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में संगठन व पार्टी का कार्य करते रहे।जिनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने पार्टी में राजीव तिवारी कद बढ़ाते हुए इन्हें अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से सहसंयोजक बना दिया।जिसको लेकर आज क्षेत्रीय भाजपाइयों में खुशी की लहर है।मोदी अगेन पीएम के जिला महामंत्री आकाश मणि त्रिपाठी मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह दीपक शुक्ला विजय मिश्र रामआसरे यादव जय प्रकाश मिश्र श्याम जी गुप्ता नंदन गुप्ता देवेंद्र शुक्ल शिवकुमार मणि त्रिपाठी राजेश शर्मा सुनील मिश्र आदित्य तिवारी संतोष मिश्रा आदि लोगों ने राजीव तिवारी को अवध क्षेत्र के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से सहसंयोजक बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है।
