November 16, 2026

अब समाजवादी पार्टी में चुगलखोरों और चापलूसों का राज है: शिवपाल

images-498536898827333528297..jpg

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना अलग मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव पार्टी को मजबूत बनाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने का इरादा है। शिवपाल ने कहा कि सभी जिलों में अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक सम्मेलन बुलाकर राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने समजावादी पार्टी को चुगलखोरों की पार्टी बता डाला।

समाजवादी पार्टी में अब किसी में साहस नहीं

जानकारी के मुताबिक, शिवपाल सिंह से इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि उनकी पार्टी का कहना है कि सपा बिगड़ैल नौजवानों की पार्टी है, तो उन्होंने कहा कि इसी वजह से तो यह नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जितने नए लोग थे, उन्होंने पैसा कमाया और बंगलों पर कब्जा कराया। शिवपाल ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अब सपा में चुगलखोंरो और चापलूसों का राज है

शिवपाल ने कहा कि अपने नेता को हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए लेकिन समाजवादी पार्टी में यह साहस अब किसी में नहीं है। अखिलेश के सेक्युलर मोर्चा को बीजेपी की बी पार्टी कहने पर भड़के शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने क्या मेहरबानी दिखाई, मुझे तो ऐसा कभी नहीं लगा। उन्होंने कहा कि रही बात बंगले की तो क्या मैं अकेला हूं, जिसे बंगला मिला है।

इटावा में बोला था सपा अध्यक्ष पर हमला

बता दें कि बीते दिनों शिवपाल ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा था कि सपा अध्यक्ष बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उनकी पार्टी का जनाधार खिसक रहा है। उन्होंने कहा था कि सभी वर्ग के लोग सेक्युलर मोर्चा के साथ हैं। यही नहीं, शिवपाल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव को कोई पूछ नहीं रहा था लेकिन अब तो उन्हें सम्मान मिलने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *