April 20, 2025

भाजपा सांसद ने डीएम कालोनी के रास्तों पर बनी दीवार तोड़ी, मुकदमा दर्ज

casefiledagainstbjpmpbholasinghfordemolitionindmcolony1541946771jpg147775285160560794.jpg

बुलंदशहर की डीएम कॉलोनी में करीब आठ माह पूर्व बंद कराए गए रास्तों की दीवार को लेकर जिला प्रशासन और भाजपाई रविवार को आमने-सामने आ गए। डीएम कॉलोनी में रास्तों पर लगी दीवारों को भाजपा सांसद डा.भोला सिंह ने हथौड़ा चलाकर तोड़ने की शुरुआत कर दी। फिर लोगों ने सात में से पांच रास्तों बनी दीवार तोड़ डाली। इस मामले में सांसद, जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और 35-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने टूटी दीवारों के स्थान पर बैरीकेडिंग कराकर पुन: दीवार निर्माण करना भी शुरू कर दिया।
बुलंदशहर की डीएम कॉलोनी में जिले के बड़े अफसरों के आवास हैं। मार्च माह में तत्कालीन डीएम डा.रोशन जैकब ने डीएम कॉलोनी में प्राइवेट कॉलोनी की ओर से खुले सात रास्तों पर दीवार लगाकर उन्हें बंद करा दिया था। कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर गेट भी लगवाए थे। दीवारें लगाने पर उस समय भी काफी हंगामा-प्रदर्शन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading