November 16, 2026

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी बस,एक दर्जन यात्री जख्मी

images-12.jpeg

उन्नाव !दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस सोमवार की सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस में सवार लोग दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे। घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।आरएस यादव ट्रांसपोर्ट की एक बस दिल्ली से सवारियां लेकर आजमगढ़ जा रहा था। क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गांव बदलीपुरवा के निकट चालक को झपकी लग गई। जिससे बस अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बीच में लगे जाल को तोड़ती हुई बिपरीत दिसा के मार्ग पर जाकर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से तुरंत घायलो को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद यूपिडा कर्मियों द्वारा क्रेन की मदद से बस सीधा कर रास्ता साफ कराया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *