April 20, 2025

बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन आज, काटेंगी 63 किलो का केक

images-14.jpeg

लखनऊ ! बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर मायावती जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगी। मायावती अपने इस 63वें जन्मदिन पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-14 का विमोचन करने के साथ सपा-बसपा गठबंधन मजबूत करने को लेकर दिन में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगी। इस मौके पर वह सपा के साथ साझा रैलियों की घोषणा भी कर सकती हैं।मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जाएगा। लखनऊ यूनिट गांधी भवन में उनके जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटेगी और गरीबों में फल के साथ कंबल आदि बांटेगी। गठबंधन के बाद यह पहला मौका होगा, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव जन्मदिन पर मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा के साथ अन्य कई राज्य के नेताओं के आने की भी संभावना जताई जा रही है।जन्मदिन से पहले माल एवेन्यू के आसपास के क्षेत्रों में बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग और पोस्टर काफी संख्या में लगाए गए हैं। जन्मदिन पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है। मायावती पार्टी कार्यालय में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इसके बाद वह अपराह्न दिल्ली चली जाएंगी। दिल्ली में भी उनके जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी है।

मायावती कर सकती हैं सीटों की घोषणा।

मायावती अपने कोटे की 38 सीटों की सूची जारी करने से पहले पदाधिकारियों और संभावित उम्मीदवारों से राय-मशविरा कर रही हैं। गठबंधन के बाद उनके मिलने वालों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। मायावती के जन्मदिन पर बसपा कोटे की 38 सीटों की सूची जारी करने की संभावना भी जताई जा रही है। सपा-बसपा 38-38 सीटों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें अन्य दलों के लिए और रायबरेली व अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading