November 16, 2026

अब मैं BSP मूवमेंट से भतीजे आकाश को जोड़ूंगी: मायावती

picsart_01-17-063992568996444003836.jpg

जन्मदिन पर भतीजे आकाश के साथ नजर आने पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने भतीजे आकाश को भी बहुजन समाज पार्टी के आंदोलन से जोड़ूंगी।’

उल्लेखनीय है कि आकाश घर से दफ्तर तक उनके साथ ही थे। मायावती घर पहुंची तब भी वे साथ ही थे। इसके बाद से आकाश की मौजूदगी को लेकर गुरुवार को मायावती ने बड़ा बयान दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘आकाश राजनीति में नहीं है। जन्मदिन की वजह से मेरे साथ दिखे थे। आकाश को बीएसपी को सीखने-समझने का अवसर जरूर प्रदान करूंगी।’ आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं।

2017 में बसपा नेताओं की एक बैठक में मायावती ने आकाश आनंद का परिचय कराया था। तब उन्होंने बताया था कि आकाश लंदन से एमबीए करके लौटे हैं और अब पार्टी का काम देखेंगे।

इससे पहले भी कई अहम मौकों पर वे साथ नजर आ चुके हैं। इसके पहले सपा-बसपा गठबंधन के दौरान भी वे साथ ही थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती उन्हें अपना उत्तराधिकारी भी बना सकती है।
आकाश को सामने लाने के पीछे माना जा रहा है कि मायावती दलित युवाओं को अपने करीब करने के लिए आकाश को एक चेहरे के रूप में पेश करना चाहती हैं। गुरुवार को बयान देते हुए मायावती ने जन्मदिन पर केक खाने के तरीके को लेकर कार्यकर्ताओं की आलोचना पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘गरीबों के द्वारा ज्यादा केक खाने को लूट बताकर बदनाम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *