November 16, 2026

अम्बेडकर नगर :जमीन को लेकर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

1548936762 (1)4936229331447220357..jpg

यूपी के अंबेडकरनगर जनपद में टांडा कोतवाली के अंतर्गत मौहरिया गांव में सम्पत्ति के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद छोटा भाई पत्नी सहित फरार हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी भारत मौके से पत्नी सहित फरार हो गया। टांडा सीओ के के मिश्र ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले को संपत्ति विवाद मानकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली के मौहरिया गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी रोहित (32 वर्ष) का शव घर में पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार, छोटे भाई भारत ने शराब के नशे में बीती रात हंगामा किया था और फिर गला दबाकर बड़े भाई रोहित की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *