November 16, 2026

लखीमपुर खीरी में 20 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

mcms (17)3536791998901492140..jpg

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड देते समय एक बस अनियंत्रित होकर 20 फीट की खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। हादसे में 6 यात्रियों सहित बस चालक की भी मौत हो गई है। जबकि 22 यात्री घायल हो गए। तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा पलिया-भीरा रोड पर शनिवार शाम शारदा नदी पुल के पास हुआ है। यहां सवारियां लेकर बस लखीमपुर से पलिया आ रही थी। बस में चालक और हेल्पर समेत 35 यात्री थे। इस दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देते समय बस का स्टीयरिंग फेल हो गया और बस खाई में जा गिरी। भीषण हादसा देख आस-पास के लोग दौड़े चले आए।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *