November 16, 2026

लखनऊ:चारपाई पर महिला के बांधे हाथ-पैर और फिर किया बलात्कार,कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा

f3c6c82b75aa5e923b5f5f8a6638f7175173299232239957926.jpg


लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र का मामला
– पति की गैर मौजूदगी में युवक ने महिला से किया रेप
– चारपाई पर महिला के बांधे हाथ-पैर और फिर किया बलात्कार
– करीब चार साल बाद एडीजे कोर्ट ने आरोपी को सुनाई कड़ी सजा
– दुराचारी को आठ वर्ष का कारावास और 45 हजार अर्थदंड की सजा

लखनऊ. नगराम थाना क्षेत्र में पति दावत में गया था और महिला घर में अकेली थी। रात के करीब 10 बज रहे थे। इंतजार करते-करते वह चारपाई पर सो गई थी। महिला घर में अकेली है यह अजय कुमार कोरी जानता था, जो उसी गांव में रहता था। वह चुपके से घर में घुसा और चारपाई पर ही उसे दबोच लिया। पीड़िता ने चिल्लाना चाहा तो उसका मुंह बंद कर दिया। महिला के हाथ-पैर भी चारपाई से बांध दिये और जबरन उससे शारीरिक सम्बंध बनाये। बलात्कार के बाद वह घर से भाग गया। बारात से पति वापस लौटा तो पत्नी अर्धनग्न हालत में चारपाई पर बंधी पड़ी थी। उसने झट से उसे खोला तो महिला ने रोते ही पूरी आपबीती बताई। पति ने आरोपी के खिलाफ 20 मार्च 2015 को सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पूरा मामला 18 मार्च 2015 का है।

कोर्ट ने आरोपी को दी कड़ी सजा
बलात्कार के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को आठ वर्ष के कारावास और 45 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे प्रमोद कुमार गंगवार ने अजय कुमार कोरी को करीब चार वर्ष पूर्व हुए रेप का दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *