November 16, 2026

यूपी : तो अब रोडवेज में सफर के दौरान लगी अचानक भूख भी मिटाएगा परिवहन निगम

IMG-20190509-WA0033.jpg

लखनऊ ! रोडवेज बस में सफर के दौरान भूख लगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन पर मील ऑन रोड एप डाउन लोड करके एडवांस में खाने की बुकिंग करा सकते हैं।बस जैसे ही अनुबंधित ढाबे पर पहुंचेगी, आपका एडवांस में बुक करा हुआ खाना उपलब्ध हो जाएगा। यात्री सुविधा के मद्देनजर परिवहन निगम ने एक साफ्टवेयर तैयार किया है। इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है। अब इस सुविधा को लखनऊ से इस सुविधा को चार विभिन्न रूटों पर शुरू की गई है।

इन रूटों पर मिलेगी ऑनलाइन खानपान की सुविधा

लखनऊ-इलाहाबाद-लखनऊ के बीच कुचरिया और ऊंचाहार,रायबरेली-कानपुर के बीच मुबारकपुर,लखनऊ-बहराइच-लखनऊ के बीच रामनगर,लखनऊ-सुलतानपुर-लखनऊ के बीच भिखरा और इन्हौना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *