अयोध्या : पिकअप की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/05/images-833919536415196805923..jpg?fit=640%2C469&ssl=1)
मवई(अयोध्या) ! अयोध्या जिले में मवई थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलडीहा गांव में सोमवार को पिकप वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुलबाजार ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलडीहा में रविवार को राजाराम यादव की लड़की शादी थी। सोमवार की सुबह शादी उपरांत पिकअप यूपी 32 सी जेड 8768 का चालक टेंट का सामान लादकरपर वाहन बैक कर रहा था। इस दौरान ग्राम कलापुर मजरे रेछ निवासी जगजीवन प्रसाद यादव( 60)पुत्र विपत वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर रूप से घायल जगजीवन को आनन-फानन में सीएचसी शुकुलबाजार ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान जगजीवन की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मवई के कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जायेगी।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)