May 14, 2025

अयोध्या : चौधरी चरण सिंह पम्पिंग कैनाल टूटने के कागार पर-अमरजीत सिंह ब्यूरो रिपोर्ट

IMG-20190920-WA0095.jpg

सोहावल(अयोध्या) ! चौधरी चरण सिंह पम्पिंग कैनाल से गाढा नसीर पुर तथा काली का पुरवा के बीच माईनर की पटरी टूटने के कागार पर है।जिससे सैकडों बीघा की फसल नष्ट होने तथा काली का पुरवा मे जलभराव का संकट गहराया।मामले की जानकारी अवर अभियंता रवी कुमार को दी गयीं।बावजूद इसके हो रही कटान को रोकने का कोई कारगर कदम नही उठाये के कारण ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि चौधरी चरण सिंह पम्पिंग कैनाल से गाढा नसीर पुर काली का पुरवा सरपतहिया होते हुए माईनर की पटरी विगत एक पखवाडे से माईनर से धीरे धीरे शुरू हुई कटान से पटरी कटकर 6×6का गड्ढे मे तब्दील हो गयी।स्थानीय ग्रामीणों मे दिनेश कुमार आशा राम नाटे रवीन्द्र कुमार कालेश्वर रामसुदर ने बताया कि माईनर कटान आखिरी छोर मे है।समय रहते दुरसत नही करने पर खेत की फसलो सहित घरों मे पानी भरने का खतरा मडरा रहा है।अवर अभियंता रवी कुमार को जानकारी देने पर उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर समस्या से अवगत कराने की सलाह दी उच्चाधिकारियों से दो दिन से सम्पर्क आधा जा रहा है।लेकिन अधिशाषी अभियंता का मोबाइल स्वीच आफ तथा खंड अभियंता का नेटवर्क कवरेज से बाहर बताने से कोई कारगर कदम नही उठाया जा रहा है।जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण किसानो मे भय के कारण आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading