November 16, 2026

जुए में पत्‍नी को दांव पर लगाकर, हारा बाजी तो किया कुछ ऐसा

30492412a298c67d393a862dad78189b41d680939126189386272840193.jpg

नोएडा। नोएडा में एक व्यक्ति कथित रूप से अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर बाजी हार गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी महिला परिवार के साथ सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में रहती है।

महिला ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति सोमवार को अपने तीन दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। पैसा खत्म होने पर उसने उसे ही दांव पर लगा दिया और बाजी हार गया।

इसके बाद से वह उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पति ने दोस्तों को घर बुलाकर उसे अश्लील वीडियो भी दिखाई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *