April 19, 2025

अयोध्या : इंतजार खत्म मवई क्षेत्र में नवरात्र उत्सव का शानदार हुआ आगाज

img-20190930-wa0000717474551701978025.jpg

पर्व के प्रथम दिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देर रात तक आयोजित हुए विविध कार्यक्रम,प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कसी कमर,गांव गांव पूजा पंडाल स्थल का कर रहे थे भ्रमणमवई(अयोध्या) ! धार्मिक उत्सव में शारदीय नवरात्र का कुछ विशेष महत्व होता है।जिसका हिन्दू सम्प्रदाय के लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है।रविवार को नवरात्र उत्सव का मवई ब्लॉक क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ।देर शाम तक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पूजा पंडालों में पुरोहितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।और देर रात तक विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
बताते चले कि इस उत्सव में सीओ सर्किल रुदौली अन्तर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र में 47 मवई में 57 व रुदौली में 74 जगहों पर प्रतिमाओं की स्थापना करते है।तहसील क्षेत्र के 178 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर भक्तजन पूरे नौ दिन भजन कीर्तन व देवी जागरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन करते है।गायत्री नगर में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा सजाए गए मां के दरबार मे काशी की प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय मानस प्रवक्ता साध्वी ऋचा मिश्रा ने कथा के प्रथम दिन भगवान राम व रामचरितमानस के महात्म्य को विस्तार पूर्वक बताया।इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव पटरंगा एसओ संतोष सिंह ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव के अलावा पुरोहित आचार्य ओम प्रकाश मिश्र मुख्य यजमान राम नरेश तिवारी सहित जितेंद्र शुक्ल देवेंद्र शुक्ल विजय मिश्र दीपक शुक्ल डा0 अल्हण गोंडवी डा0 शिव कुमार सोनी रमापति गुप्ता श्याम जी गुप्ता आदि लोगों ने कथा का आनंद लिया।इसके अलावा नवरात्र के प्रथम दिन कामाख्या भवानी में भी भक्तों का तांता लगा रहा।यहां पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी विनोद सिंह ने नव दिवसीय भंडारे का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading