April 19, 2025

अयोध्या : मवई के अशरफपुर गंगरैला गांव के किसान छुट्टा मवेशियों से है परेसान

images (51)3263987914264786293..jpg

मवई(अयोध्या) ! विकासखंड मवई अन्तर्गत अशरफपुर गंगरैला गांव के किसान इस समय छुट्टा मवेशियों से परेसान है।जो उनकी लहलहाती फसलों के लिए काल बनता जा रहा है।गांव के किसान अतीक अहमद बताते है कि उन्होंने छः बीघा खेत में धान की फसल लगा रखी थी।जिसमें से चार बीघा धान की फसल के चारो ओर कटीले तार भी बांध रखे थे।लेकिन छुट्टा मवेशियों को हाइवे किनारे के जंगल मे छोड़ जाने के कारण रात में सारी धान की फसल को नेस्ता नाबूद कर दिया।वही किसान सुखदेव ने बताया कि हम सभी अपनी फसल को बचाने के लिए रात दिन वही पर रखवाली करते है लेकिन जब उनको खदेड़ने के लिए जाते है तो जानलेवा हमला करते हैं।इस बावत रुदौली उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों को पकड़वा कर गौशाला में बंद करने की व्यवस्था की जयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading