May 4, 2025

चिन्मयानंद केस : लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसी नेता हरदोई के पास गिरफ्तार

img-20190930-wa0002428691861380768277.jpg

लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेस के नेताओं को बेहटा गोकुल थाने के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस लाइन ले गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। चिन्मयानंद केस में न्याय यात्रा न निकालने देने का आरोप लगाया।

सुष्मिता देव पूर्व सांसद व आसाम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, आराधना मिश्रा मोना विधायक रामपुर खास वर्तमान, ममता चौधरी पार्षद लखनऊ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह लोध, प्रदेश नेता विक्रम पांडेय सोमवार सुबह शाहजहांपुर जा रहे थे। हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर रास्ते मे घेराबंदी पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सभी को पुलिस लाइन लाया गया है।

इस दौरान बेहटा गोकुल थाने व पुलिस लाईन में जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। पीड़िता के पक्ष में आवाज तक नहीं उठाने दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading