April 30, 2025

पत्नी ने पहले दबाया गला फिर फंदे से लटकाकर दी पति को मौत, गटर में शव डाल

253272738b68b2e9bca0dd8a169bf6935cfcd1c722338044762214208974.jpg

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर यहां एक पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या का मामला सामने आया है। पता चला है कि महिला ने पहले पति की हत्या की और उसके बाद उसका शव गटर में फेंक दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को उस पर शक ना हो इसलिए उसने खुद को बचाने के लिए वह पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां उसने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घर आते ही उसने उसके साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर उसने पति की आंखों में मिर्ची डाल दी और उसका गला दबा दिया। फिर उसे रस्सी से बांधकर ग्रिल में लटका कर उसकी हत्या कर दी। घरवालों को शक न हो इसलिए उसने पति की लाश को रस्सियों से बांधा और फिर उसके शव को वह घसीटते हुए गटर तक ले गई। यहां पर उसने पति के शव को गटर में फेंक दिया।

ऐसे दी पति को दर्दनाक मौत

पुलिस की पूछताछ में नसरीना ने बताया कि रात को उसका पति आलमगीर शराब पीकर घर आया था।

महिला की कंप्लेन दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह उनको संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। उसके संतोषजनक जवाब ना मिलने से पुलिस को महिला पर ही शक हुआ। जब उन्होंने महिला पर थोड़ी सख्ती बरती तो उसने खुद ही अपने पति की हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।

बिलासपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की पत्नी नसरीना को हिरासत में ले लिया गया है। शव को भी बरामद कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading