अयोध्या : दीपोत्सव पर्व को लेकर राम की पैड़ी पर फिर बनेगा नया विश्व रिकार्ड

अयोध्या:मर्यादा पुरूषोत्तम राम की नगरी अयोध्या में आयोजित तीसरे दीपोत्सव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश योगी सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है यह रिकॉर्ड राम की पैड़ी पर 3 लाख 21 हजार दीप जलाकर बनाया जाएगा। वही अयोध्या नगर में 5 लाख 51 हजार दीप जलाएंगे । इस दौरान कई विदेशी मेहमान इस महोत्सव के गवाह होंगें। अयोध्या की सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस बार होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर राम की पैड़ी के घाटों और वृहद रूप दिया गया है राम की पैड़ी के 15 घाटों पर तीन लाख 21 हजार दीपों को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 6000 से अधिक वालंटियर द्वारा सजाया जा रहा है।
