November 16, 2026

अयोध्या : दो किसानों का करीब 5 बीघा गन्ना की फसल जलकर राख

IMG-20191213-WA0004.jpg


बीकापुर(अयोध्या) ! तहसील क्षेत्र के गजड़ी तारडीह गांव में गुरुवार दोपहर गांव के ही एक किसान द्वारा गन्ने की सूखी पत्ती जलाते समय पड़ोस के 2 किसानों की खेत में खड़ी करीब 5 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गांव के निवासी एक किसान हरिभान यादव द्वारा अपने खेत में गन्ने की सूखी पत्ती जलाई जा रही थी। इसी दौरान आग बगल में खड़े गन्ने के खेत में लग गई। आगजनी में गांव निवासी मंसाराम बर्मा और छेदी दोनों किसानों का करीब 5 बीघा गन्ना की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाया। सूचना मिलने के बाद बीकापुर फायर दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका था। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। सुप्रीम कोर्ट और शासन प्रशासन की रोक के बावजूद किसानों द्वारा खेतों में पराली और गन्ने की सूखी पत्ती जलाकर लापरवाही की जा रही है। क्षेत्र के जागरुक लोगों का कहना है कि प्रशासन को जांच करके खेत में फसल का अवशेष जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए जिससे प्रदूषण पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *