April 19, 2025

झारखंड के चुनाव रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त, बीजेपी भी दे रही कड़ी टक्कर

PicsArt_12-23-09.12.55.jpg

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे।जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज के नतीजों से यह साफ हो जाएगा राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी या कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी। आज के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर इसिलए भी है क्योंकि कम से कम तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को ज्यादा सीटें दिखाई गईं हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार यानि आज 8 बजे से शुरू गई है।झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading