अयोध्या:पुलिस ने दो मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार,पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा दे रहे दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ने आये दो अभियुक्त
अयोध्या। पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा के अन्तर्गत शुकवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित आरक्षी भर्ती शारीरिक परीक्षा दौड़ में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ने आये दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।पकडे गये अभियुक्तो की पहहचान प्रिंस कुमार यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी पचपेड़िया मठिया, थाना बाँस गाँव जनपद गोरखपुर व संदीप कुमार यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी गोलीगंज थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के रुप मे हुई। अभियुक्त संदीप कुमार यादव उपरोक्त अभ्यर्थी अभय नंदन त्रिपाठी रोल नम्बर 2152030905 के स्थान पर दौड़ने हेतु शामिल हुआ था।जबकि अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव के स्थान पर मुख्य परीक्षा में दूसरा अभियुक्त परीक्षा में सम्मिलित हुआ था। शारीरिक दक्षता परीक्षा दल के सदस्य निरीक्षक रामआसरे यादव रिजर्व पुलिस लाइन की तहरीर का अभियोग अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, अभय नंदन त्रिपाठी व टी0सी0एस0 कम्पनी के कर्मियों के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।