April 19, 2025

Pubg पर दोस्ती ,फिर घर आकर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरे खींच किया ब्लैकमेल

images (47)6055365892217952527..jpg


महाराष्ट्र के शहर पुणे की एक 35 वर्षीय महिला ने झारखंड के रहने वाले एक युवक पर उसकी अश्लील फोटोज खींचने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने शहर के सांगवी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि झारखंड का रहने वाला युवक कथित रूप से अपनी नौकरी के लिए पुणे आया था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने घर में अस्थाई रूप से रहने का अनुमति दी थी। इस दौरान सोते वक्त युवक ने महिला की तस्वीरें खींच ली।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि झारखंड के रहने वाले राजा मेहरा नाम के युवक से उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान हुई थी। राजा ने महिला से उसकी नंबर मांगकर बातचीत शुरू की थी और इसी दौरान उसने बताया था कि उसे पुणे में नौकरी मिल गई है। अक्टूबर 2019 में युवक पुणे आया था और उसने महिला से कहा कि चूंकि उसके पास पैसे नहीं हैं ऐसे में वह कुछ दिन उसके घर में रहना चाहता है।झारखंड लौटने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग
20 अक्टूबर को युवक महिला के घर पहुंचा था, जहां महिला ने उसे अपने लिविंग रूम में रहने की अनुमति दी थी। इसी दिन युवक ने महिला के सोते वक्त उसके बेडरूम में उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। दोपहर के वक्त सोकर उठने पर जब महिला को इसका पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। राजा ने इस दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया और वापस झारखंड लौट गया। झारखंड लौटने के बाद राजा ने उसकी तस्वीरों के बदले पैसे मांगना शुरू कर दिया और कई महीने तक उसे परेशान करता रहा।14 फरवरी को परिवार को भेजी थी फोटोज
बाद में जब महिला ने राजा की बात नहीं मानी तो 14 फरवरी को उसने महिला की इन तस्वीरों को उसके पति और परिवार के लोगों को भेज दिया। इसके साथ ही राजा ने महिला को उसकी बेटी के साथ भी ऐसा करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने परिवार के साथ पुलिस से मामले की शिकायत की। सांगवी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और युवक की तलाश करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading