April 19, 2025

भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रूपए का चंदा, कांग्रेस को 148 करोड़ रूपए मिले: एडीआर

images (62)6317912960639945442..jpg


भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपए चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपए चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपए से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।
एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपए से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपए हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा।
हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गई थी।
एडीआर ने एक बयान में कहा, ” भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपए मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपए मिलने की घोषणा की।” एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading