May 2, 2025

अयोध्या : देश व समाज की मदद में सामने आया मिल्कीपुर के उद्योगपति अनिल सिंह का परिवार…कौन है अनिल सिंह पढ़े पूरी खबर

PicsArt_04-16-09.16.51.jpg

अयोध्या ! पूरी दुनिया मे तबाही मचा रहे कोरोना वाइरस से इस समय हिंदुस्तान जंग लड़ रहा है।इस जंग में देश व समाज के लोगों की मदद के लिए अयोध्या जिले का एक उद्योगपति घराना भी सामने आ गया है।हम बात कर रहे है मिल्कीपुर क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव में स्थित उद्योगपति अनिल सिंह की।जो इस समय देश की जानी मानी कम्पनी एपको इंफ्राटेक के एमडी है।

देखें पूरी वीडियो और जाने कौन है अनिल सिंह

कम उम्र में सर से पिता का साया उठने के बाद एक छोटे से व्यवसाय से आगे बढ़े उद्योगपति अनिल सिंह के तीन अन्य छोटे भाई है।समाजसेवी विनोद सिंह के नाम से अयोध्या जिले में चर्चित अनिल सिंह छोटे भाई है।जो इस कंपनी में जेएमडी है।तीसरे भाई विमल सिंह राजू जिनकी पत्नी श्वेता सिंह अयोध्या जिले की बर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष है।विमल सिंह पूर्व में सहकारी बैंक के सभापति भी रह चुके है।अनिल सिंह के छोटे भाई विनय कुमार उर्फ टुनटुन सिंह जो जमुनियामऊ गांव के प्रधान है।

कोरोना से जंग में सभी लोग आए आगे।

कोरोना से जंग लड़ रहे देश की मदद में इस उद्योगपति घराने से सर्व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह आगे आई।और अपने निधि से 55 लाख रुपये का चेक जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को दिया।

अनिल सिंह व विनोद सिंह ने बढ़ाया हाथ

एपको इंफ्राटेक कंपनी के मालिक सिंह ब्रदर्स अनिल सिंह व विनोद सिंह अपने कंपनी के माध्यम सिंह कोरोना से संघर्ष कर रहे पीएम मोदी के प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दिया।उसके दो दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कोविड-19 कोष में 50 लाख रुपये दिया।

कंपनी के बड़े अधिकारियों ने भी दिया 40 लाख

कोरोना से जंग में मदद के लिए उद्योगपति अनिल सिंह के आवाहन पर इनके कंपनी एपको इंफ्राटेक के बड़े अधिकारियों ने अपनी एक माह की सैलरी पीएम कोष में भेजा।समाजसेवी विनोद सिंह ने बताया कि कंपनी के बड़े अधिकारियों ने मिलकर पीएम कोष में 40 लाख रुपये दिया।

कोरोना से गांव वालों को बचाने के लिए टुनटुन सिंह भी आये आगे।

मिल्कीपुर क्षेत्र के जमुनिया की धरती पर जन्मे इस उद्योगपति घराने का एक लाल विनय कुमार उर्फ टुनटुन सिंह जो गांव में ही रहकर लोगों का भला करने में लगे रहते है।गांव की बागडोर संभालते हुए टुनटुन सिंह ने कोरोना से बचाने के लिए सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत को सैनिट्राइज कराया।फिर गांव के एक एक व्यक्ति की मदद के लिए लगातार काम कर रहे है।

रुदौली में गरीब असहाय की मदद में आगे आये विनोद

रुदौली सहित अयोध्या जिले में समाजसेवी विनोद सिंह के नाम से चर्चित इस घराने का ये लाल अपने बाबा के पग चिन्हों पर चल पड़ा।और कंपनी में मेहनत करने के साथ साथ बचे पूरे समय को रुदौली की जनता के सुख दुःख में विगत 12 वर्षों से लगाते चले आ रहे है।रुदौली क्षेत्र के गरीब असहाय की मदद के लिए इन्होंने अपनी एक टीम बनाई है।जो क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों को चिन्हित कर उनकी सूची विनोद सिंह को सौंपते है।और यथासंभव मदद मदद करते है।कोरोना की वजह से किये गए लॉक डाउन के दरिमियन समाजसेवी विनोद सिंह ने अपनी पूरी टीम लगाई और घाघरा से लेकर गोमती कल्याणी नदी की कछार पर बसे गरीब असहाय व्यक्तियों का चिन्हीकरण कराया और एक एक व्यक्ति की दहलीज पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया।ये कार्य इस समय भी जारी है।विनोद सिंह ने कहा कि रुदौली क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नही सोएगा।ये इनका प्रयास है।प्रत्येक दिन इनकी टीम 100 से 150 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है।

विमल सिंह ने अयोध्या जिले को दिया दो वेंटिलेटर की सौगात

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व सभापति सहकारी बैंक विमल सिंह राजू ने गुरुवार को जिला प्रशासन की मांग पर डीएम अनुज झा को अपनी कम्पनी की तरफ से 02 वेंटिलेटर सौपा है।जिसकी कीमत करीब 30 लाख बताई गई है।सीडीओ प्रथमेश कुमार व सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह की मौजूदगी में दो वेंटिलेटर को विमल सिंह ने डीएम को सौंपा।जिसे मेडिकल कालेज में स्टॉल भी कर दिया गया।इस घराने से दो वेंटिलेटर देने के बाद अब जिले में 06 वेंटिलेटर हो गए है।

जीव जंतु के साथ आमजन को मिलेगा भोजन

समाजसेवी विनोद सिंह कहते है सरकार सभी की चिंता कर रही है।लेकिन हमसे जितना हो सकेगा हम करेंगे रुदौली क्षेत्र में जीव जंतु से लेकर आमजन तक कोई भूखा न सोए इसके लिए हमने योजनाबद्ध तरीके से अपनी पूरी टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।एक टीम जो रुदौली क्षेत्र के हर गरीब असहाय की दहलीज पर खाद्यान्न पहुंचाएगा।तो दूसरी टीम जीव जंतुओं जैसे बंदर घुमन्तू गोवंश आदि के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर रहा है।

कोरोना से जंग में कूद पड़ा पूरा परिवार

कोरोना वायरस एक ऐसी महामारी आई है जिसने हिन्दुस्तान सहित पूरी दुनिया मे तबाही मचा रखी।भारत के नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाया।फिर काल रूपी इस महामारी खिलाफ मानो जंग ही छेड़ दिया।पीएम ने पूरे देश मे 21 दिन का लॉक डाउन घोषित करते हुए लोगों को अपने अपने घरों में रहने व डिस्टेंस बनाने की अपील की।इस दरमियान जहां देश आर्थिक शंकट से गुजरने लगा वही देश के गरीब भुखमरी के कगार पर पहुंचने लगे।हालांकि कोरोना सहित आर्थिक तंगी व मुखमरी से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता हित के लिए अपना खजाना खोल दिया।और रातों रात गरीबों के लिए कई योजनाएं तैयार कर उनके बचाव व राहत कार्य में जुट गए।इस दौरान देश प्रदेश के कई बड़े नेता अभिनेता उद्योगपति भी मैदान में उतरकर जनता व अपनी सरकार की मदद के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।इस हिस्सेदारी में हमेसा समाज के लिए समर्पित रहने वाला अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत जमुनियामऊ गांव के निवासी उद्योगपति घराना भी सामने आया।जो पीएम व सीएम राहत कोष में 1 करोड़ 90 लाख भेजने के बाद जिला प्रशासन व जरूरत मंदों की निरंतर मदद कर रहा है।इसी परिवार में जन्मे समाजसेवी विनोद सिंह ने kkc परिवार से बात करते हुए कहा कि मेरा परिवार गांव समाज व देश के लिए सपर्पित है।जितना हो सकेगा इस शंकट की घड़ी में पूरा परिवार देश व प्रदेश व क्षेत्रवासियों के साथ है।

अपनी दिवंगत मां के साथ पूजन करते समाजसेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading