यूपी : उन्नाव जिले में दीवार के मलबे में दबकर दो की मौत
उन्नाव : अलग-अलग हादसों में दीवार के मलवे में दबकर किशोर और और किशोरी की मौत हो गई। बेहटा मुजावर क्षेत्र गनीपुर गांव के वृद्ध सुमेर शाम दरवाजे पर बैठा था। तभी आंधी आ गई। बचने के लिए सुमेर ने दीवार का सहारा लिया। इसी बीच पौत्री सीता 11 पुत्री प्रह्रलाद भी दीवार के किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच दीवार भरभरा कर पलट गई। ग्रामीण दौड़े और मलवा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। मगर सीता की मौत हो चुकी थी। सुमेर घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, बीघापुर के रावतपुर गांव में आंधी तूफान से मकान की दीवार गिर गई। घटना के समय दीवार के मलबे में गोवर्धन के तेरह वर्षीय बेटा सुधीर दब गया। ग्रामीणों ने आनन फानन मलबे को हटा कर उसे बाहर निकाला। मगर तब तक सुधीर ने दम तोड़ दिया था। ग्राम प्रधान राकेश कुमार शुक्ल से पुलिस को सूचना दी गई है। एसएसआई ने पहुंच कर जांच बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।