April 19, 2025

अयोध्या : क्वारंटाइन क्षेत्र मे लगे कर्मी गाइडलाइन का करे अनुपालन-डीएम

img-20200528-wa00005634071239559461546.jpg

अयोध्या ! जिलाधिकारी अनुझ झा व एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा क्वारंटाइन क्षेत्रों व शहर क्षेत्र भ्रमणकर लिये लाकडाउन का जायजा लिया।और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री झा ने सिविल लाइन, रिकाबगंज, चौक, शाहबगंज, रीडगंज, गुप्ता होटल, रामजन्मभूमि रोडवेज, रायगंज, दर्शननगर, देवकाली, फतेहगंज व क्षेत्र का जायजा लिया गया। साथ ही क्वारंटाइन क्षेत्रों के सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों / कर्मचारियों को मास्क लगाये हुए सुरक्षित तरीके से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।क्वारंटाइन क्षेत्र पर लगे कर्मियों को गाइडलाइन का अनुपालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त शहर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सभी चौकियों / चेकिंग प्वाइंटो पर नियुक्त सुरक्षाकर्मी अपने साथ सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क जरूर रखे व सोशल डिस्टसिंग का पालन करते हुए डयूटी करने, तथा दो पहिया वाहनो पर दो व्यक्ति के चलने व बिना मास्क के बाहर निकल रहे लोगो पर लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए लाकडाउन नियमों को सख्ती से पालन करवाने हेतु निर्देश दिये गये।

सामाजिक दूरी, बहुत जरूरी आम जन से अपील

अयोध्या। जिले मे दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति प्रतिबन्धित है।सिर्फ एक व्यक्ति चलें मास्क से नाक को ढका रहना चाहिये, मास्क ठीक से पहने, बिना मास्क के न निकलें। वृद्ध, बच्चे व गर्भवती महिलाएं अपरिहार्य कारणों में ही घर से निकलें इन्हें सबसे ज्यादा खतरा रहता है। गली मोहल्लों मे भीड़ न लगाये। ठेले पर सामान खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि ठेले वाले व आप स्यवं भी मास्क पहनें। सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading