September 8, 2024

अयोध्या:चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर गिरफ्तार

0

*चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर गिरफ्तार*

*एक किलो पाँच सौ ग्राम गांजा बरामद, थाना खण्डासा जनपद अयोध्या*
अनिल पाण्डेय
अयोध्या ( संवाददाता)
अयोध्या।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के कुशल पर्वेक्षण मे थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व मे थाना स्थानीय के उ0नि0 मुकुल भारती व का0 अभिषेक यादव दिनांक 21.06.2020 द्वारा मुखबिर खास सूचना पर करियापुर चौराहे पर पहुचे तो गांव की ओर से आ रही मो0सा0 (बुलेट रायल इनफील्ड) सवार व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर मो0सा0 पीछे की ओर मोड़कर भागना चाहा कि पुलिस वालो द्वारा पकड़ लिया गया जिसका नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम आलोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी भीखी का पुरवा थाना खण्डासा अयोध्या बताया तथा उसके कब्जे से नाजायज एक किलो पाँच सौ ग्राम (1500 ग्रा0) गांजा बरामद हुआ अभियुक्त आलोक कुमार उपरोक्त को करियापुर चौराहे पर गिरफ्तार कर थाना स्थानीय लाकर मु0अ0सं0 205/20 धारा 8/20 NDPS Act मे न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading