April 20, 2025

अयोध्या : ट्राई साइकिल मिलने के दिव्यांगो के चेहरे खिले

IMG-20200624-WA0063.jpg

बीकापुर(अयोध्या) ! विकासखंड परिसर में बुधवार को 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण संपन्न हुआ। आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया था। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान के प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कई हितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांग जनों ने राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए हर क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा मौर्य, भाजपा नेता एसपी श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना, शिवकुमार साहू, अनिल उपाध्याय, सहायक विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामाशंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण उषा रानी शर्मा, जे ई सचिन पटेल, सहित विकासखंड के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading