April 19, 2025

अयोध्या : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव

images - 2020-06-25t0904076751926748283700445..jpg

बीकापुर(अयोध्या) ! हैदरगंज थाना क्षेत्र के दूबे का पुरवा रामपुर अहिरौली गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय दलित युवती सीमा पुत्री राम उजागिर का दुपट्टे से आम की डाल से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और हत्या आत्महत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने पेड़ से नीचे उतरा कर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल और परीक्षण किया गया। घटनास्थल रामपुर अहिरौली दुबे के पुरवा में मृतका के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। सुबह जानकारी होने के बाद परिजनों द्वारा थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते पर थाना अध्यक्ष आरके राणा, दरोगा पंकज, सुधीर त्रिपाठी महिला कांस्टेबल व फॉरेंसिक टीम को लेकर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के भाई राजाराम की तहरीर पर लाश को उतरवाकर पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा कि किसी ने हत्या करके शव को पेड़ की डाल से टांग दिया है। और आत्महत्या का स्वरूप दिया है। क्योंकि घटना की परिस्थितियां कुछ ऐसी ही बयां कर रही थी। मृतका के पिता राम उजागीर ने बताया की घटना की रात लगभग 12 बजे तक सभी लोग जाग रहे थे। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल और चप्पल भी मिली है जो किसी दूसरे की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आरके राणा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मिली दो मोबाइलों की जांच पड़ताल से घटना के परतें खुल सकती हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान श्रीराम यादव ने बताया घर से 100 मीटर की दूरी होने वह घटनास्थल के 10 मीटर की दूरी पर किसी युवक का चप्पल मिलना संदेह पैदा करता है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। हैदरगंज पुलिस अभी प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading