May 9, 2025

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने ‘टाइम कैप्सूल’ की खबर को बताया फर्जी किया खंडन

img-20200728-wa00093973596195292601041.jpg

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने टाइम कैप्सूल की खबरों को बताया मनगढंत

अयोध्या ! आज़कल मीडिया में चल रही फर्जी खबर का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने ‘टाइम कैप्सूल’ की खबरों का खंडन किया है। इस ट्रस्ट के महामंत्री व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने टाइम कैप्सूल की खबरों को मनगढंत फेक व फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि जो खबर ट्रस्ट के माध्यम से आए उस पर ही अब मात्र विश्वास करें। किसी काल्पनिक बातों पर नहीं। कुछ जिम्मेदार लोगों ने पहले ही टाइम कैप्सूल की खबर को गलत बताया था। दरअसल, राम मंदिर की नींव में केवल ताम्रपत्र रखा जाएगा। जिसमें राम लला मंदिर से संबंधित पूरी जानकारी होगी। लेकिन इसे टाइम कैप्सूल नहीं कहना चाहिए। खासतौर पर राम मंदिर निर्माण के संबंध में।
सही खबर है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए ताम्र पत्र तैयार कराया जा रहा है। इस ताम्र पत्र पर संस्कृत भाषा में राम मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होगी। ताम्रपत्र पर मंदिर का नाम, स्थान, नक्षत्र, समय लिखा होगा। जिसे नींव में रखा जाएगा। सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी और नदियों के जल से भूमि पूजन किया जाएगा। राम मंदिर में परिसर में 2 परिक्रमा केंद्र भी बनाए जाएंगे। पहली परिक्रमा गर्भगृह की होगी और दूसरी परिक्रमा राम मंदिर की होगी। ज्ञात हो कि 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे है भूमि पूजन हेतु। वे हनुमागढ़ी का भी दर्शन कर सकते है। अतः अयोध्या में सजाया सवारा जा रहा है। अयोध्या के मुख्य मार्गो का निर्माण, साइड में पेंटिंग, चित्रकारी व राम जन्मभूमि परिसर के अंदर निर्माण कार्य व तैयारियां जोरों पर चल रही है। पीएम आगमन से पूर्व ही सीयम योगी अयोध्या आकर कार्यक्रम की रूपरेखा बना चुके है लापरवाही में कप्तान आशीष तिवारी को नाप चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading