अयोध्या : सभी कार्यों मे तेजी लाये विभागीय कर्मचारी-डिप्टी सीएम

अयोध्या । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को जनपद में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए विभागीय कार्यो लोक निर्माण, राजकीय निर्माण, सेतु निगम आदि सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा की। तथा जिस-जिस कार्यो में पीडब्लूडी के विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही है। गुणवत्ता बनाये रखते हुए अयोध्या के मर्यादा के अनुरूप इसको शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके मुख्य कार्य में अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नं0-3 से परिसर के अन्दर तक की सड़क मरम्मत कार्य का अवलोकन किया साथ ही पंचकोसी-चैदहकोसी मार्ग के सुद्धीकरण तथा अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग स्टेट हाईवे-30 जिसको फोरलेन किया जाना है के कार्यो को भी तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक सर्किट हाउस में हुई जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भी विकास कार्यो का संक्षिप्त विवरण एवं प्रधानमंत्री के आगमन के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री से चर्चा किया। उप मुख्यमंत्री को सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर दिया गया तथा मा उप मुख्यमंत्री मौर्य ने छोटी छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास से भेट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री द्वारा हनुमानगढ़ी व रामलला के भी दर्शन एवं पूजन किया।
