अयोध्या : पटरंगा थाने के नवागत थानाध्यक्ष ने प्रधानों के साथ की बैठक

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाने के नवागत थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने चार्ज लेते ही थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की।बैठक में सभी लोगों का परिचय लेते हुए थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व गांव में हो रही छिटपुट घटनाओं की सूचना देने का आवाहन किया।साथ ही क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहने के लिए सम्मानित लोगों से सुझाव भी मांगे।थानाध्यक्ष ने प्रधानों से बारी बारी से उनके गांवों की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार के सम्बन्ध में प्रधानों से जानकारी प्राप्त करने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार कतई संचालित नहीं होने पाएगा।बैठक में एसएसआई रमेश पांडेय हाइवे चौकी प्रभारी आरसी यादव एसआई अमरनाथ यादव रणजीत यादव राजेश सिंह संतोष मुंशी नागेंद्र सिंह दीवान नसीम ख़ाँ प्रधान संघ अध्यक्ष मवई प्रभात वर्मा धर्मेन्द्र सिंह सहजराम वर्मा अम्बिका यादव आदि लोग मौजूद रहे।
