May 7, 2025

लखनऊ:भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

img-20200926-wa00158212646459908812312.jpg


जिला में भाजपा के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग समारोह आयोजित कर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। लखनऊ के विद्यावती वार्ड-2 के बूथ संख्या 112 में भी जयंती के कार्यक्रम आयोजित हुआ और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पा और माला पहना कर उन्हें याद किया

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बूथ अध्य्क्ष रक्षा राम वर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा है।

रमा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छवि युवा कार्यकर्ताओं में भी प्रेरणादायक है। ऐसे में युवा भी उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी व देश के लिए काम करेंगे,उनकी जयंती पर सभी ने यहीं संकल्प लिया है।

इस दाैरान श्रीपत रस्तोगी ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था। 1937 में वह संघ से तब जुड़े, जब वह कानपुर में बीए कर रहे थे। उस दौर में कानपुर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट आंदोलनों का गढ़ माना जाता था। उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युगपुरुष ही कर सकता है।

जयंती समारोह में श्रीकांत चौबे ,श्रीपत रस्तोगी ,मनीष अवस्थी ,नितिन सिंघल, हेमंत पांडेय ,मुरारी उपाध्याय,विमल सिंह,संजय पांडे आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading