April 20, 2025

अयोध्या : विपणन केंद्र मखदूमपुर पर भी धान खरीद की हुई बोहनी

IMG-20201031-WA0075.jpg

मवई(अयोध्या) ! विकासखंड मवई के मखदूमपुर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र पर भी बोहनी हो गई है।शनिवार को धान खरीद की प्रगति रिपोर्ट लेने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अचानक केंद्र पर पहुंचे।इस दौरान केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार व उनके कर्मचारी मौजूद रहे लेकिन केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक एक भी किसान नही आए थे।केंद्र प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 27 अक्टूबर को मखदूमपुर के किसान अनीश खां द्वारा 51 कुंतल 20 किलो व 29 अक्टूबर को पूरे मुरली गांव निवासी किसान देवेंद्र यादव का 24 कुंतल का तौल कराया गया।केंद्र के नोडल अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया मखदूमपुर धान क्रय केंद्र पर अब तक दो किसानों से 75 कुंतल 20 किलो धान की खरीद हुई है।इन्होंने बताया केंद्र प्रभारी को धान खरीद में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है।साथ ही ये भी निर्देश दिया है कोई भी किसान केंद्र से वापस न किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading