अयोध्या : दुःखद नही रहे कोतवाल जयबीर सिंह यादव

अयोध्या ! मवई व रूदौली कोतवाली की कमान संभाल चुके इंस्पेक्टर जयवीर सिंह यादव अब नही रहे।ये बर्तमान में लखनऊ एसआईटी इंस्पेक्टर रहे।23 अक्टूबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से पुलिस सिगनेचर बिल्डिंग लखनऊ में ड्यूटी करने जा रहे थे कि सुबह करीब 8:00 बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया था।जिससे गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनकी मौत की खबर सुनते ही मवई व रूदौली क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।जयबीर सिंह यादव एक नेक ईमानदार छवि के इंस्पेक्टर रहे।उनकी अच्छी छवि के चलते क्षेत्र की जनता में उनका बड़ा सम्मान रहा।पुलिस विभाग के भी लोग उनका बहुत आदर करते थे।अपनी नौकरी का लंबा समय इन्होंने रूदौली सर्किल में गुजारा।सभी उनके स्वभाव से प्रभावित रहे।मुझे भी बहुत प्यारे रहे।उनके साथ बिताए गए हर पल की बहुत सारी यादें हम भुला नही पाएंगे।इनके मौत की खबर सुनते ही ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने भी गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वे बहुत ही नेक दिल व मिलनसार व्यक्ति थे।जयबीर सिंह की मौत पर समाजसेवी विनोद सिंह दरोगा भीमसेन यादव सुधाकर यादव आरसी यादव विनय सिंह जितेंद्र यादव आनंद यादव राम कृपाल रावत राजीव सिंह रमापति सिंह एसआई श्रीष चंद्र शारिक खां पप्पू यादव राकेश यादव आदि लोगो ने गहरा दुख प्रकट किया। हम लोगों के प्यारे इंस्पेक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।सौ सौ बार नमन उन्हें ।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।बहुत ही दुखद।
