May 5, 2025

उन्नाव: चाचा-भतीजी को हुआ प्यार, परिजनों ने किया शादी से इनकार तो फांसी पर झूले

FB_IMG_1611070141339.jpg

उन्नाव :चाचा-भतीजी को हुआ इश्क, खाई साथ जीने मरने की कसमें, परिजनों ने किया शादी से इनकार तो फांसी पर झूले

उन्नाव के पुरवा में घर से एक किमी दूर बाग में पेड़ से नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी भी करना चाहते थे। दोनों के बीच पारिवारिक चाचा-भतीजी का रिश्ता होने से परिजन शादी के खिलाफ थे। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

पश्चिमटोला निवासी युवक मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।

सोमवार सुबह युवक के पिता घर से एक किमी दूर अपने खेत पहुंचा तो गुड्डू के बाग में बेटे व युवती का शव पेड़ पर नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे लटका देख बदहवास हो गया। दोनों के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

मृतक युवक के बड़े भाई ने बताया कि शनिवार को वह मुंबई के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह नौ बजे फोन मिलाने पर उसने मुंबई के इगतपुरी स्टेशन पहुंचने की बात कही। रात दो बजे चचेरे भाई ने प्रेमी युगल को साथ देखे जाने की जानकारी दी। इस पर दोनों की खोजबीन की गई। सोमवार को दोनों के शव बाग में लटके मिले।

बड़े भाई के अनुसार दोनो के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनाें शादी भी करना चाहते थे। दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने पर परिजनों को मंजूर नहीं था। रामू ने दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading