अयोध्या : प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का मवई चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत।

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में हुआ स्वागत
अपने एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ से बस्ती जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष
मवई(अयोध्या) ! लखनऊ से बस्ती जाते समय यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।जहां ब्लॉक क्षेत्र का कुशल क्षेम पूंछ वो आगे की ओर रवाना हो गया।
शुक्रवार की अपराह्न लगभग 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए मवई चौराहे पर पहुंचे।जहां पहले से मौजूद मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी अपने दोनों मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा व अंजनी साहू सहित की दर्जनों भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।मवई चौराहे पर आयोजित स्वागत समरोह में शामिल भाजपाइयों से क्षेत्र का कुशल क्षेम पूंछते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का उत्साह वर्धन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक बनने वाले विरोधियों से भी दृढ़ता के साथ संघर्ष करने का संदेश देते हुए रवाना हो गए।इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा मवई ब्लॉक के चुनाव को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की।ब्लॉक प्रमुख ने बताया प्रदेश अध्यक्ष अपने दिवसीय दौरे पर बस्ती जा रहे थे।एक सवाल के जबाब में कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर पल खड़ी है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी।इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश,क्षेत्रीय मंत्री मणीनेंद्र पाण्डेय अयोध्या महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू सुनील मिश्र आशीष शर्मा विवेक यज्ञसैनी विश्वनाथ गुप्त विकास यादव निशाद अहमद आशीष गुप्त,विजय मिश्र दीपक शुक्ल,आदि लोग शामिल रहे।
