April 19, 2025

जौनपुर में जमीन के विवाद में मारपीट , पुलिस पर भी हमला, गाड़ी तोड़ी, दारोगा समेत कई सिपाही घायल

img-20210614-wa00057146720253176872398.jpg

जौनपुर ! थाना सरपतहां क्षेत्र मे कई साल से चल रहा जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के सैकड़ों लोगों ने धावा बोलकर दूसरे पक्ष के लोगों को घायल कर दिया। ईंट-पत्थर से जमकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला किया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 नंबर की गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। गाड़ी से शीशे तोड़ दिए। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर से हमला किया। इसमें एक दारोगा और कई पुलिस वाले घायल हो गए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस गैरवाह गांव पहुंच गई। पुलिस ने उपद्रवियों को डंडा भाजकर घटना को काबू में किया।गैरवाह गांव निवासी कृष्णधारी यादव और मन्नू राजभर के बीच जमन का विवाद चल रहा था। रविवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे मन्नू राजभर की तरफ से सैकड़ों लोगों ने कृष्णधारी यादव के घर धावा बोल दिया। लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला किया। हमले में 48 वर्षीय कृष्णधारी यादव और 30 वर्षीय संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वा केन्द्र सुइथाकलां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची यूपी-112 नंबर की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें एक दारोगा व कई पुलिसवाले घायल हो गए। राजभरों ने यादव परिवार के घर में भी तोड़फोड़ की। मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला , सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद घटना पर काबू पाया। अभी किसी तरफ से तहरीर नही मिली है।मौके पर उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा ,क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading