April 19, 2025

अयोध्या : नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विधायक ने किया सम्मानित

fb_img_16277530434581974000881000401229.jpg

मवई(अयोध्या) ! ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित।विकास खण्ड मवई ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री यादव ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यो से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम गांव के जागरूक मतदाताओं द्वारा ग्राम प्रधान चुने जाने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है।बिना भेद भाव के अपनी ग्राम पंचायतों का चहुमुंखी विकास करें,यदि हमारी ग्राम पंचायतें सशक्त होंगीं तो प्रदेश भी सशक्त होगा।कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता तेज तिवारी ने सभी आगन्तुकों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,बीडीओ मोनिका पाठक, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, ग्राम प्रधान बिहारा बलवन्त सिंह,संतोष यादव,धर्मेंद्र सिंह,सचिन कसौधन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनश पांडेय जावेद, महमूद, सुनील मिश्रा,दुर्गा प्रसाद रावत,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading