April 19, 2025

मवई(अयोध्या) : स्वालंबी सुरक्षित व सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है-एडीजी

IMG-20210909-WA0139.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना में गुरुवार को अफसरों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की।इस अवसर एडीजी जोन आईजी रेंज डीएम व एसएसपी के क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी रूदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह मौजूद रही।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुवात का मुख्य उद्देश्य सिर्फ महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा व नए रोजगार उपलब्ध कराना है।इस मौके पर 41 महिला आरक्षियों ,बेटियों व छात्राओं को सम्मानित किया गया है।इसके अलावा थाना परिसर में पिंक हेल्प चेकप का भी शुभारम्भ किया गया।एडीजी ने कहा कि हम सभी महिलाओं की सुरक्षा।सम्मान एवं स्वालंबन के लिए प्रतिबद्ध हैं।स्वालंबी सुरक्षित तथा सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है और हम इस नीव को और अधिक मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुवात कर दी है।नारी के बगैर कोई भी समाज देश व प्रदेश तरक्की नही कर सकता है।इस समय जिले के हर थानों में महिला हेल्पसेन्टर खुल गए हैं और हर थानों में महिला बीट प्रभारियों को भी तैनात कर दिया गया है।नारी शसक्तीकरण के लिए शासन व प्रशासन हर प्रकार से उनकी सुरक्षा में तत्पर है इसके अलावा महिलाओं व बेटियों को स्कूल कॉलेजों व थानों में आत्मरक्षा के लिए नए नए तरीके सिखाए जा रहे हैं। जिससे वह अपने आप को कमजोर मत समझे अगर मौका पड़ जाए तो वह अपनी सुरक्षा स्वंय कर सके।

आईजी रेंज अयोध्या संजीव कुमार गुप्ता ने भी नारी सशक्तिकरण के इस तीसरे मिशन के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अयोध्या जिले की बेटियों ने अपने समाज व माँ बाप एवं देश का नाम रोशन किया है।क्योंकि सीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी व एमबीबीएस जैसी पोस्ट पर उनका चयन हुआ है।कार्यक्रम का संचालन एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे,एसपी मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,विश्व रामायण की चेयर परिषद दीपिका सिंह,खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,सीओ रुदौली रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।

साइकिल पाकर खुश हुई मासूम निमिका।

महिलाओं व बेटियों को एडीजी जोन उत्तर प्रदेश ने सबसे पहला सम्मान अयोध्या जिले की नियांवा निवासी मासूम निमिका वर्मा को अपने हाथों से साइकिल देकर सम्मानित किया।साइकिल पाकर निमिका के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।इसके अलावा सोनाली जो अयोध्या की निवासी है और एमबीबीएस की छात्रा है उन्हें भी साइकिल देकर सम्मानित किया गया।स्पोर्ट व कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रियंका वर्मा को भी साइकिल दी गई वही रोली सिंह व दीपिका सिंह को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया।अयोध्या जिले के विभिन्न थानों में तैनात 41 महिला आरक्षियों को महिला शशक्तिकरण के मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading