बाराबंकी : जिले के कद्दावर नेताओं में सुमार राजा राजीव कुमार का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

दरियाबाद(बाराबंकी) ! छः बार के विधायक यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह अब नही रहे। मौजूदा चुनाव में उनके पुत्र रितेश प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन आला कमान ने क्षेत्र में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को मैदान में उतारा था। चर्चा है कि इसी के चलते राजा आहत थे। उसके अगले ही दिन अचानक वो बीमार हो गए जिसके चलते उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज जिले का बड़ा चेहरा हमारे बीच नही रहा। दरियाबाद विधानसभा में हड़हा स्टेट के मशहूर राजा राजीव कुमार सिंह का 26 साल तक राज रहा। ये विधायक के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। हर पार्टी ने राजा राजीव कुमार का सहारा लेकर अपना परचम इस विधानसभा में लहराया है, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के युवा सतीश शर्मा ने राजा राजीव कुमार को हरा दिया था।
राजा का राजनीतिक इतिहास
1980 के बाद के चुनाव की बात करें तो तब कांग्रेस के कृष्ण मगन सिंह जीते थे।1985 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा राजीव कुमार सिंह जीते।1989 में कांग्रेस से राजा राजीव कुमार जीते। 1991 और 1993 में राधेश्याम वर्मा जीते तो राजा दोनों बार पराजित हुए। 1993 में समाजवादी पार्टी ने चुनाव में इंट्री ली। इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा।फिर राजा राजीव कांग्रेस छोड़ 1996 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दो बार विजयी हुए। 2007 में भाजपा छोड़ सपा में आ गए और यहां से भी विजयी हुए।राजा की जीत का सिलसिला 2017 में जाकर रुका। जब मोदी लहर में युवा भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा ने अपने पहले ही चुनाव में पचास हज़ार से ज़्यादा मतों से जीत हासिल की।
चौपाल परिवार पूर्व मंत्री के निधन पर अश्रुपूरित श्रधांजलि अर्पित करते है। ईश्वर मृतात्मा को अपने चरणों मे स्थान दे…💐💐
