November 16, 2026

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक नाबालिक किशोर से आप्राकृतिक कुकर्म करने वाला आरोपी गोपी तिवारी गिरफ्तार

fb_img_16496739105608549764974391377831

अयोध्या
गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने एक किशोर से आप्राकृतिक कुकर्म करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपी तिवारी उर्फ सुधांशु के रूप में हुई है। आरोपी को महबूबगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार गौतम के मुताबिक सात तारीख को इलाके के एक किशोर के साथ गांव के ही एक युवक ने कुएं में धकेल कर मारने की धमकी देते दुष्कर्म किया था।
किशोर किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पुलिस ने किशोर के परिवार वालों की तहरीर पर गोपी तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *