April 20, 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला।

fb_img_16508019125544798864550479171162

#बीकापुर_अयोध्या
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए कालका विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया। अपने संबोधन में उनके द्वारा भाजपा सरकार द्वारा लोगों और जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। रिकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि घर-घर पहुंचकर स्वास्थ टीमों द्वारा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। और वैश्विक महामारी पर नियंत्रण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास से समाज के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का मामला मिल रहा है। फाइलेरिया और खेल का किट वितरण किया गया। अति कुपोषित 4 बच्चों को पोषण किट दिया गया। 4 गर्भवती महिलाओं की भी गोद भराई की रस्म अदा की गई। मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर जांच और दवा उपचार कराया तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पहुंचकर जरूरी जानकारी लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के अलावा भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading