मवई क्षेत्र के डिलवल गांव से बिना दूल्हन लिए ही लौट गई बारात,वजह जानकर आप भी होंगे हैरान…?

मवई(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।बारात आई द्वार चार हुआ।लेकिन दुल्हन के साथ फेरे लेने से ऐसी आई अड़चन कि दूल्हा अपनी दूल्हन के साथ बिना सात फेरे लिए ही बारात वापस लौट गई।ग्रामीणों के मुताविक वर व कन्या पक्ष के देवता एक न होने की वजह से विवाह नही हो सका।और बिना दूल्हन लिए ही बारात रात्रि में ही वापस बैरंग लौट गई।
बताते चले कि मवई ब्लॉक क्षेत्र के डिलवल गांव में मंगलवार की शाम बाराबंकी जिले से एक बारात आई।कन्या पक्ष वाले बारातियों की खूब आव भगत की।चाय पानी नास्ता के बाद सभी बाराती नाचते गाते दूल्हन के दरवाजे पहुंचे।और द्वारपूजा का कार्यक्रम भी हंसी खुशी के साथ संपन्न हुआ।सभी बाराती घराती भोजन किए।जब विवाह का वक्त हुआ।तो दोनों पक्षों के देवता अलग अलग होने की बात सामने आई।और धीरे धीरे बात बिगड़ गई।बाराती बिना विवाह कराए व बिना दूल्हन लिए रात्रि में ही वापस लौट गई।ये घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।लेकिन परिजन इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है।हाइवे चौकी प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नही आया है।
