अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक महिला घायल

फ़ोटो- रुदौली सीएचसी के बाहर रोते बिखलते मृतक के परिजन
रूदौली(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे पुलिस चौकी अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर ग्राम गनौली पेट्रोल पंप के निकट सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा को अचानक एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अंदर बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप घायल हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरन्त पटरंगा पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर समय लगभग दो बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या मार्ग पर ग्राम गनौली पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया। जहा पर सीएचसी चिकित्सक ने अरसद पुत्र अख्तर उम्र 20 वर्ष निवासी ऊदल का पुरवा अमानीगंज थाना खंडासा जनपद अयोध्या को मृत घोषित कर दिया। वही घायल महिला मनीषा पत्नी किशोर कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी शुजागंज कोतवाली रूदौली का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। इस सम्बन्ध में पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मौके पर हल्का दरोगा को भेजा गया है। सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजा गया है। जहां चालक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
