May 11, 2025

अयोध्या : सोहावल प्रधान संघ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

IMG-20230317-WA0136.jpg

अयोध्या ! सोहावल ब्लाक मुख्यालय पर स्थिति चौधरी चरण सिंह सभागार में प्रधान संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक के संग ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।

चौधरी चरण सिंह सभागार में प्रधान संघ द्वारा आयोजित होली मिलना कार्यक्रम पहुंचे बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान का ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह व जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक त्योहार समाज में आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार भी कटिबद्ध है। योगी सरकार द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व में दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस का पाठ करवाना भी लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है।समारोह में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह प्रधानों के बीच आपसी सामंजस्य और संगठन में मजबूती लाने पर बल दिया। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह ग्राम प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह उर्फ बड़े बाबू, प्रधान कप्तान तिवारी, अंब्रीश पांडेय,देव दत्त चौधरी,अखिलेश सोनी,बीरेंद्र कुमार सिंह,नदीम मालिक,मुकेश कुमार,सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव,गोली गुप्ता,राजेश तिवारी,शिवाकांत तिवारी,रामचेत यादव,राम अवतार यादव,नीरज कनौजिया,राम सागर रावत,अरुण तिवारी,जगदंबा मिश्रा,राम सागर रावत,राज किशोर यादव सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading