April 19, 2025

अयोध्या : शत्रुओं की करीब 55 बीघे की संपत्ति पर प्रशासन ने लगवाया बोर्ड

IMG-20230321-WA0085.jpg

राजस्व टीम की मौजूदगी में रक्षा व शत्रु संपत्ति की टीम ने की कार्यवाही,तहसील रूदौली के पांच गांवो में शत्रु संपत्ति का हो रहा सर्वेक्षण।

मवई(अयोध्या) ! केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम शत्रु संपत्ति कार्यलय लखनऊ के सर्वेक्षक अशोक कुमार के साथ मंगलवार को अयोध्या जनपद के मवई ब्लॉक अंतर्गत रानीमऊ गांव पहुंचे।यहां टीम ने राजस्व टीम के साथ मिलकर शत्रुओं की संपत्तियों का सर्वेक्षण किया।और सर्वेक्षण के दौरान मिली शत्रुओं की संपत्ति पर बोर्ड लगवाने की कार्यवाही की।
बताते चले कि आजादी के बाद जो लोग भारत से पाकिस्तान जाकर बस गए।उनकी संपत्तियों को भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया।भारत सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया था।दूसरे देश में जाकर रहने वाले ऐसी सभी लोगों की संपत्तियां शत्रु संपत्ति स्वत: घोषित हो गईं।धीरे धीरे ऐसी शत्रु संपत्तियों पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करने लगे।और कुछ को राजस्व विभाग से मिलकर कम दामों पर नीलामी लेकर उस पर अधिक कमाई करते थे।अब सरकार ऐसी सभी शत्रु संपत्तियों का सर्वेक्षण कराकर उसे अपने कब्जे में ले रही है।इसी संपत्ति का सर्वेक्षण करने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को मवई ब्लॉक के रानीमऊ गांव पहुंची।यहां नायब तहसीलदार अनूप सिंह व हल्का लेखपाल ओम प्रकाश यादव द्वारा शत्रु संपत्तियों की पैमाइस की गई।राजस्व निरीक्षक सुरेश पांडेय ने बताया कि रानीमऊ शत्रुओं के तीन गाटे क्रमशः 157,744 व 1367 में करीब 42 बीघे जमीन निकली।जिस पर प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र केंद्रीय रक्षा मंत्रालय व शत्रु संपत्ति की संयुक्त टीम के समक्ष बोर्ड लगवाया।इसके बाद टीम मवई ब्लॉक के ही अशरफनगर पहुंची।यहां टीम द्वारा एक गाटे का सर्वेक्षण कर बोर्ड लगवाया गया।शत्रु संपत्ति कार्यालय लखनऊ के सर्वेक्षक अशोक कुमार ने बताया रूदौली तहसील के पांच गांवो रानीमऊ अशरफनगर नेवरा विहारा व कूढा सादात में शत्रुओं की संपत्ति है।सर्वेक्षण के दौरान लगभग 55 बीघे जमीन मिली है जिस पर बोर्ड लगवाया गया।शेष गांवो में सर्वेक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading