October 18, 2024

अयोध्या : नवसृजित नगर पंचायत कामाख्या धाम पहुंची कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक का भाजपा पर हमला

0

कांग्रेस नेत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़,पंखुड़ी बोली भाजपा शासन में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ा।

मवई(अयोध्या) ! देश व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आम जनता का बुरा हाल है।महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है।इनके कागजी विकास और वादे सब झूठ साबित हुए हैं।इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उक्त विचार कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरमैन पंखुड़ी पाठक ने नगर पंचायत कामाख्या धाम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार पांडेय के समर्थन में रोड शो के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिये नगर निकाय चुनाव एक बेहतरीन मौका है।पंखुड़ी पाठक ने कहा कि नवसृजित कामाख्या धाम का चौमुखी विकास कराने के लिये कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनायें।

पंखुड़ी पाठक ने मां कामाख्या धाम पहुंच कर पूजा अर्चना करने के बाद सैदपुर ,भरतपुर,रामपुर गुदारा,बहबरा चौराहा आदि स्थानों पर रोड शो किया।इस दौरान उन्हें देखने के लिये भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

रोड शो के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडेय,विधान सभा प्रभारी विजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनीर अहमद खां, शैलेन्द्र पांडेय,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी,राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, नगर पंचायत कामाख्या धाम के कांग्रेस प्रभारी अमरीश पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, दिनेश पांडेय,प्रताप बहादुर सिंह,राम कृष्ण शुक्ला, हरिकेश मौर्या, सैयद हुसैन,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading