अयोध्या : बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर यूपी मंत्रिमंडल के विधायकों का सीमा पर भव्य स्वागत

विधायक राम चन्द्र यादव की अगुवाई में हुआ स्वागत
मवई, अयोध्या ! रामलला दर्शन को जा रहे यूपी मंत्रिमंडल के विधायकों का अयोध्या जिले की सीमा अशरफपुर गंगरेला पर भव्य स्वागत किया गया।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में रुदौली क्षेत्र की जनता भारी संख्या में सुबह से सीमा पर पहुँच गई।
जहां रोड के किनारे किनारे लोग फूल का झोला लेकर खड़े हुए थे।सीमा के प्रवेश द्वार पर चार बुलडोजर खड़ा था।जिस पर सवार होकर लोग विधायक दल के काफिले पर पुष्प वर्षा कर रहे थे।
बताते चले यूपी मंत्रिमंडल के विधायक मंत्री रविवार को रामनगरी स्थित भव्य दिव्य राम मंदिर दर्शन को जा रहे थे।ये विधायक दल सतीश महाजन की अगुवाई दस बसों पर सवार होकर प्रदेश राजधानी से निकलकर पूर्वाहन लगभग 11 बजे अयोध्या जिले के प्रवेश द्वार पर पहुंचा।
जहां पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में रुदौली की जनता ने विधायक दल का भव्य स्वागत किया।विधायको के वाहनों पर लोग पुष्प वर्षा करते रहे।
वाहनों पर सवार विधायक मंत्री हाथ हिलाकर लोगो का अभिवादन स्वीकारते रहे।जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया।
लंबी कतार में खड़ी स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा कर यूपी के विधायकों का स्वगत किया।
इस दौरान लोक कला के कलाकरों द्वारा अलग अलग विधा से लोक नृत्य का सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।इस दौराम मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता क्षेत्र के लगभग 100 प्रधान स्कूली बच्चे आदि लोग स्वागत करते नजर आए।
