September 8, 2024

अयोध्या : नौरोजपुर पंप कैनाल बंद , हजारों बीघा की खेती प्रभावित,किसान परेशान

0

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लाक के नौरोजपुर में कल्याणी नदी से निकला पंप कैनाल नहर महीनों से बंद पड़ा हुआ।जिससे सैकड़ो किसानों की हजारों बीघा खेती प्रभावित हो रही है। सरकार का पम्प कैनाल पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह किसानों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी रही।

वर्षों पूर्व मवई ब्लाक के नौरोजपुर गांव के जंगलों में कल्याणी नदी पर स्थापित पंप कैनाल नौरोजपुर बघेडी रजनपुर शेरपुर संडवा तालगांव द्वारिकापुर बड़ेला सुखनंदन पुरवा कुंडरा गांव के सैकड़ो किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई।लेकिन इधर कई महीने से सिचाई विभाग के लापरवाह कर्मियों की वजह से कैनाल से एक बूंद पानी किसानों को नही मिल पा रहा है।यहां तैनात आपरेटर जेई व अन्य कर्मचारी मुफ्त की सैलरी डकार रहे है।नतीजतन हजारों हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।शिकायत के बाद भी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।स्थिति यह है कि धान की नर्सरी के पीक आवर में नहर को बंद कर दिया गया है।नहर बंद रहने से अधिकांश किसान धान की नर्सरी की तैयारी नहीं कर पाए हैं।जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाली भी ली है और किसी तरह उसे तैयार भी कर लिया तो अब रोपाई के लिए लोग परेशान है।किसान गोकर्ण प्रसाद गोकुल श्रीचंद श्री नारायण बालक राम संतराम राम धीरज रामनिवास आदि ने बताया नहर विभाग के एक भी कर्मचारी यहाँ पर दिखाई नहीं देते हैं।किसानों का कहना है कि नहर और पंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नहर व माइनरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा सका है।इस बारे में एसडीएम प्रवीण यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।समस्या का निस्तारण पत्राचार कर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading